फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआर प्रणाली न्याय दिलाने में कारगर

Sat, 19 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी को सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने के लिए एडीआर (आपसी सुलह समझौते के माध्यम से) प्रणाली रामवाण साबित होगी। उक्त उदगार वरिष्ठ न्यायमूर्ति/अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ. प्र. इलाहाबाद राकेश तिवारी ने 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित एडीआर भवन के लोकार्पण के पश्चात आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किए। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति श्रीतिवारी ने कहा कि न्याय प्रणाली पर बेहद बोझ होने के कारण एडीआर न्याय प्रणाली गरीब-अमीर सभी वर्गों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बेहद कारगर है। उन्होंने एडीआर व्यवस्था को बेहद प्रासांगिक बताते हुए कहा कि त्रेता और द्वापर में भी इसी व्यवस्था के माध्यम से राम-रावण युद्ध तथा महाभारत को भी टालने के प्रयास किए गए थे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश  शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए न्यायमूर्ति श्रीतिवारी को प्रतीक चिह्न भेंट किया। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि न्याय प्रक्रिया बेहद जटिल है। एडीआर प्रणाली से वादकारियों को लंबी प्रक्रिया से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ब्लू वर्ड स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम का संचालन आस्फा राना मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला बार ऐसोसिएशन चंद्रशेखर गौर, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन दिनेश कुमार अवस्थी, सिविल जज (सी. डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  एपी. मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें