फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 325 आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए पहले चरण की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हो गई थी। जिले के 694 स्कूलों में आरक्षित 3058 सीटों पर होने वाली इस प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि शुरुआती चार दिनों के भीतर ही विभाग के पास 325 आवेदन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिले में चिन्हित किए गए 694 स्कूलों की 3058 सीटों पर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। दो फरवरी से शुरू हुए इस अभियान में पांच फरवरी तक जिले भर से 325 अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवेदन कर चुके हैं।
बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र बच्चों को लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ब्लॉक प्रतिनिधि का नाम संपर्क नंबर

जसवंतनगर शशांक बाबू 9897031204



भरथना जीशान 9286988216

चकरनगर शैलेंद्र 7017614129



बसरेहर राहुल 8532847700

बढ़पुरा अमित यादव 8279434769



ताखा तरुण गुप्ता 9411436850

सैफई रोहित मिश्रा 9058363262



महेवा अंकित दुबे 9917305539

नगर क्षेत्र प्रियंका वर्मा 7983483360
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें