फोटो 30:::माता पिता के साथ बैठे आदित्य कुमार सिंह। स्रोत-स्वयं
- फोटो : 1
इटावा। गांधीनगर शहरिया निवासी आदित्य कुमार सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 927 वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
आदित्य ने 2016 में हाईस्कूल उत्तीर्ण किया जिसके बाद उन्होंने जयपुर से विद्युत अभियांत्रिकी में प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की और स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए। सिविल सेवा परीक्षा पास करने का जुनून ऐसा था कि उन्होंने अमेरिका की एक नामी कंपनी में नौकरी करते हुए भी अपनी तैयारी जारी रखी। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। साथ ही भविष्य के अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुझाव साझा किए कि उन्हें 10 अलग-अलग किताबें पढ़ने के बजाय एक ही विषय की अच्छी किताब को बार-बार पढ़ना चाहिए। आदित्य के पिता डॉ. रमेश चंद्र कठेरिया पशुपालन विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता कृष्ण कांती गृहिणी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कठेरिया समाज कल्याण समिति और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने उनके पिता डॉ. रमेशचंद्र को बधाई दी।