फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भूमि पर प्लाटिंग करने वालों पर होगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने परिवहन, आबकारी, स्टांप में प्रवर्तन कार्य में प्रगति बढ़ाये जाने, कृषि भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सत्यापन करने के बाद रजिस्ट्री की जाए, समस्त अधिकारी अपने विभागों की प्रापर्टी अभिलेखों में दर्ज कराएं। ओवर लोडिंग डग्गामार, बिना परिमिट के कोई वाहन न चले, ओवर लोडिंग करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। पांच वर्ष से अधिक वादों का तिथि निर्धारित कर निस्तारण किए जाने, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी नियमित रूप से अपने अपने कोर्ट में बैठकर लंबित वादों को निस्तारण किए जाने, बड़े बकायेदारो की सूची उपलब्ध कराये जाने, उन्हें नोटिस जारी की जाने, 15 दिन में बकाया राशि जमा न किए जाने पर आरसी निर्गत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, उप जिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह, उप जिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सैफई हेमसिंह, उप जिलाधिकारी ताखा नंद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें