फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर की कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई: सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि युद्ध से उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों पर सरकार की नजर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को गैस या अन्य जरूरी ईंधन की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। रसोई गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री गुरुवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने बताया कि जापान जैसे विकसित देशों के उद्यमी भी यूपी में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। बेहतर नीतियों और सुरक्षित माहौल के कारण विकास की गति तेज हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे व शिवाकांत चौधरी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य और प्रेमदास कठेरिया , मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें