फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्वा फूलपुर गांव में आवास आवंटन में धांधली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सीडीओ राजा गणपति आर ने जिला पंचायत राज अधिकारी राम बदन सिंह की जांच आख्या पर भरथना ब्लॉक की ग्राम पंचायत कर्वा फूलपुर में विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी पर प्रधान व तत्कालीन सचिव से 27.51 लाख रुपये की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में दोनों को नोेटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि कर्वा फूलपुर निवासी ब्रजेश कुमार की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी चकरनगर से जांच कराई गई थी। जांच में प्रधानमंत्री आवास आवंटन, शौचालय निर्माण, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग कार्य में 27 लाख 51 हजार 640 रुपये की गड़बड़ी पाई गई थी। गांव में आवंटित 16 आवासों में सिर्फ दो पात्र पाए गए जबकि अपात्रों को दिए गए 14 आवासों पर 16 लाख 80 हजार रुपये, शौचालय निर्माण पर सात हजार रुपये, खड़ंजा इंटरलॉकिंग निर्माण पर 10 लाख 64 हजार 440 रुपये का खर्च किया गया था।
जानकारी दी कि पंचायत राज एक्ट की धारा 27(2) के ंअंतर्गत दुरुपयोग धनराशि में 10 लाख 71 हजार 440 रुपये की वसूली प्रधान भूपेंद्र कुमार से होगी। सेवानिवृत्त सचिव रमेश बाबू से 16 लाख 80 हजार रुपये वसूले जाएंगे। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें