फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस समेत तीन वाहन सीज, 10 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वाहनों को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के अंतर्गत पीटीओ ने बुधवार को वाहनों की जांच की। एक स्कूल बस समेत दो ट्रकों के खिलाफ सीज की कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को चालान कर किया गया है।
विज्ञापन

डग्गामारी वाहन समेत अन्य वाहनों को लेकर पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। इसमें करीब 10 वाहनों जिसमें सीट बेल्ट समेत अन्य कमियां मिलने पर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। चकरनगर क्षेत्र में जांच के दौरान एक स्कूल बस जो कि बिना परमिट के बच्चों को लाने एवं ले जाने का कार्य कर रही थी। जिसे सीज किया गया है। वहीं बालू लादकर आ रहे दो ट्रकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस पर पीटीओ ने पीछा कर दोनों ट्रकों को रोक लिया और उनके खिलाफ भी सीज की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि दोनों ट्रकों में ओवरलोड बालू लदी हुई थी जोकि नियमानुसार गलत है। पीटीओ ने कहा कि बालू आदि के वाहनों को किसी भी सूरत में ओवरलोड लेकर न चलें। ऐसा करने पर यदि पक ड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
शराब समेत गिरफ्तार
इटावा। बसरेहर थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब समेत एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक करनवीर सिंह ने बताया कि गत मंगलवार को बसरेहर कस्बा के कल्लाबाग से इटौली गांव के छोटू पुत्र पातीराम को 13 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

टक्कर मारकर घायल किया
इटावा। बकेवर थाना में सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव निवासी सीताराम शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गत 16 सितंबर को कस्बा स्थित कांशीराम कालोनी के पास अज्ञात ऑटो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। संवाद
बाइक चोरी की रिपोर्ट
इटावा। सैफई थाना में क्षेत्र के नगला अजीत गांव निवासी जयपाल ने केशोपुर गांव से बाइक चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि गत 30 नवंबर को चोर उसकी बाइक ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें