फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

154 लेखपालों की सर्विस ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के लेखपालों को न ही धारा 144 होने का असर है और न ही प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने का कोई भय। वे लगातार कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। शाम को जिला प्रशासन ने ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई कर 154 लेखपालों को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

जिले में कुल 169 लेखपाल हैं। इसमें निजी कारणों से 15 लेखपाल हड़ताल में शामिल नहीं हैं। 154 लेखपाल हड़ताल कर कलक्ट्रेट में धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। शासन ने दो दिन पहले लेखपालों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया था। चेतावनी दी गई थी कि हड़ताल को नो वर्क नो पेमेंट माना जाएगा। इस अवधि में सर्विस भी ब्रेक मानी जाएगी। इसके बावजूद लेखपाल हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को हड़ताली लेखपालों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद बुधवार को धरना प्रदर्शन करते थे। बुधवार शाम को हड़ताली लेखपालों को जिला प्रशासन ने ब्रेक इन सर्विस का नोटिस थमा दिया। लेखपाल संघ के तीन नेताओं पर निलंबन की कार्रवाई की भी तैयारी है। देर रात तक निलंबन के आदेश जारी हो सकते हैं। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि सदर तहसील में नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उधर, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ साथियों को नोटिस मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन कुछ भी हो जाए हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को प्रदर्शन में बलवीर सिंह यादव, विनय यादव, रामकुमार बरूआ, अर्जुन सिंह चौहान, अनूप यादव, बृज मोहन गौतम, हृदेश प्रताप, धर्मेद्र मिश्रा, दीपशिखा, रीतू और हिना खान आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें