फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम को 3 रन से हराकर एसएमजीआई फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में प्रदर्शनी(नुमाइश) के तहत खेली जा रही क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। एसएमजीआई क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मौसम खराब होने की वजह से दो दिन कोई भी मैच नहीं हो सका और मंगलवार को सिर्फ एक मैच ही खेला जा सका।
विज्ञापन

मैच में एसएमजीआई क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 124 रन बनाए। सौरभ अवतार ने सर्वाधिक 42 रन तथा विवेक यादव ने 30 रन बनाए। स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन गौतम ने 3, शिवम ने 2 तथा सुधाकर ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। शिवम ने सर्वाधिक 42 रन, नवीन ने 25 रन बनाए। एसएमजीआई की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनु ने 2 विकेट, रेहान, आलोक, धर्मेंद्र और हेमांग ने 1-1 विकेट लिए। शिवम को आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में अंपायरिंग पूर्व रणजी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह एवं वेद प्रकाश ने की। स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह एवं लल्लन ने तथा कमेंट्री सनी ने की। टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि 18 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एवं एफसीसी क्लब के बीच सुबह 9 बजे से तथा फाइनल मैच दोपहर1 बजे से खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण एवं समापन शाम 4:30 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें