फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ के निरीक्षण में बाबू गैर हाजिर मिला,वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में जिला विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के बाबू के गैर हाजिर मिलने पर एक दिन के वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही कागजातों का उचित रखरखाव न मिलने तथा पुष्टाहार का समय से वितरण न होने पर नाराजगी जताते हुए सुपर वाइजर की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा ने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे औचक निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर बाबू वीरेंद्र सिंह का वेतन काटने के निर्देश देने के अलावा सुपरवाइजर मनोरमा देवी की जमकर फटकार लगाई। हालांकि दूसरी सुपरवाइजर कमला पाल अवकाश पर थीं। इनका प्रार्थना पत्र मिला। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेश कुमार भी नहीं मिले। पता चला कि उनके पास बसरेहर का चार्ज है। वे बसरेहर में थे।
इस बारे में डीडीओ दीनदयाल वर्मा का कहना है उनका सभी ब्लॉकों, ग्रामों तथा केंद्रों पर अचानक निरीक्षण जारी रहेगा। जो भी लापरवाही करते पाया जाएगा उसके प्रति उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें