स्टार प्लस एवं दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चैनलों पर धारावाहिक के माध्यम से शानदार अभिनय प्रदर्शन करने वाले जिले के ही ख्यातिलब्ध धारावाहिक कलाकार राहुल द्विवेदी ने लखना कालिका देवी मंदिर पर मत्था टेका। स्टार प्लस पर फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई की बेटी सुजेना घई के सुहानी सी एक लड़की सीरियल में बहुत ही भावात्मक अभिनय करने वाले कलाकार राहुल द्विवेदी अपनी टीम के साथ शुक्त्रस्वार की दोपहर लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर पहुंचे और पूजन अर्चन किया।
तत्पश्चात कस्बे के खेड़ा मुहाल निवासी समाज सेवी शिक्षक समोदी लाल शुक्ला के आवास पर उन्होंने प्रेस वार्ता की। कहा कि जिले की प्रतिभाओं को उनके सही मुकाम पर पहुचाने के लिए वह एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट जल्द ही खोलेंगे, यहां के लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इटावा व् ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। किंतु माया नगरी में पहुंचकर इन प्रतिभाओं का शोषण होता है और उन्हें दर-दर भटकना भी पड़ता है।। इसलिए उन्होंने इन प्रतिभाओं के विकास की खातिर एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलने का ऐलान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चौहान,शिवम् शुक्ला, शुभम त्रिपाठी, रूपम त्रिपाठी, अमित शुक्ला, राहुल तिवारी, स्वप्निल चौहान, हर्षित अवस्थी आदि मौजूद रहे।