सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में मैच खेलते उत्तर प्रदेश हाकी एवं मुंबई हाकी एसोसिएशन लिमिटेड के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
हाकी इंडिया के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वाधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में छठवीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हाकी चैंपियनशिप के अंतर्गत पहला मैच उत्तर प्रदेश हाकी एवं द मुंबई हाकी एसोसिएशन लिमिटेड के मध्य खेला गया। मैच में उत्तर प्रदेश हाकी ने द मुंबई हाकी एसोसिएशन लिमिटेड को 5-0 से हराया।
शुक्रवार को मैच में उत्तर प्रदेश हाकी के गोलकीपर व टीम कप्तान देवेश चौहान का शानदार प्रदर्शन रहा। दूसरा मैच मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी एवं एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया, जिसमें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी को 6-0 से हराया। हाकी इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में अशफाक उल्ला खान, टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर आशुतोेष वर्मा़, लईक अहमद, आरके शर्मा, राजेश कुमार सोनकर, राममिलन, डा. मंजूर आलम अंसारी, मो जियाउर्रहमान तथा काफी संख्या में खेल प्रेमी एवं अनेक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।
आज खेले जाने वाले मैच - शनिवार 23 अप्रैल को ए डिवीजन का पहला मैच एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हाकी पंजाब के मध्य, दूसरा मैच हाकी झारखंड एवं नामधारी इलेवन के मध्य , तीसरा मैच हाकी गंगपुर ओडिसा एवं स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के मध्य, चौथा मैच हाकी हरियाणा एवं हाकी पटियाला के मध्य, पांचवां मैच हाकी महाराष्ट्र एवं फूड कारपोरेशन आफ इंडिया के मध्य, छठवां मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हाकी कर्नाटका के मध्य खेला जाएगा।