फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटा

Tue, 26 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मुहब्बतपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति पर आलू चुराने का आरोप लगाकर उसे घर में बंधक बनाकर मारपीट की।  पत्नी जब उसे छुड़ाने के लिए दवंगों के पास गई तो दबंगों ने उसे भी पीटा। किसी तरह भागकर महिला ने बसरेहर पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को छुड़ाया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव मुहब्बतपुर निवासी रामजीत राजपूत (40) घर पर था। तभी गांव के दबंग उसके दरवाजे पर पहुंचे और उस पर खेत से आलू चुराने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। दबंग उसे पकड़कर अपने घर ले गए।

 आरोप है कि दबंगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। रामजीत की पत्नी अनीता देवी जब दबंगों के पास उसे छुड़ाने गई तोउसके साथ भी मारपीट की। अनीता ने पति को बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और रामजीत को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष बसरेहर गोलू सिंह भाटी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने रामजीत को छुड़ाया था। रामजीत शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन


उसने गांव के एक व्यक्ति के खेत से आलू चुरा लिए लिए थे। इस कारण उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें