फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्यारोपी रामशंकर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के सराय भूपत गांव में हुई महिपाल सिंह की मौत के मामले में आरोपी रामशंकर को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सराय भूपत गांव निवासी चंद्रभान के बेटे सनी का 6 जून को तिलक था। जिसमें डीजे पर नाचने को लेकर सनोज व अनुज में विवाद हो गया था।
इसकी सूचना पाकर सनोज के घर वाले लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और अनुज पक्ष के कमलेश पर हमला बोल दिया था। बीच बचाव के दौरान गांव के महिपाल सिंह की मौत हो गई थी।
कमलेश व उसकी पत्नी कुसुमा घायल हो गए थे। मामले में गांव के सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था। पोस्टमार्टम में महिपाल की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर को हत्या से गैर इरादतन हत्या की धारा में बदल दिया था। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि शनिवार की सुबह सराय भूपत गांव निवासी आरोपी रामशंकर उर्फ भूरे क्षेत्र में स्थित सागर होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें