फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मिठाई की दुकान पर लूट और हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर हुई लूट और जानलेवा हमले के मामले का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है। घटना चार मार्च की सुबह करीब 10 बजे की है।
विज्ञापन

बलरई नहर पुल के पास स्थित गढ़ी दलेल निवासी राजेंद्र सिंह की मिठाई की दुकान पर हमला हुआ था। तीन वाहनों में सवार दो नामजद और करीब 15 अज्ञात युवक वहां पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान में घुसकर जमकर लूटपाट की थी। जब दुकानदार राजेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उस पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित राजेंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी।
इसके बाद मामले की जांच जसवंत नगर थानाध्यक्ष कमल भाटी को सौंपी गई। वहीं, बलरई थाना निरीक्षक दिवाकर सरोज को जांच सही न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया था। पुलिस ने सोमवार सुबह मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ बऊआ (21) निवासी ग्राम कटहरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें