ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजा के लिए लेखपाल यदि घूस मांगे तो फोन पर शिकायत की जा सकती है। डीएम ने कहा कि ऐसे लेखपालों के खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
शनिवार को राज्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव के एक लेखपाल को सस्पेंड करने के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा शासन के आदेशानुसार राजस्व लेखपालों के माध्यम से बांटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पता चला है कि कुछ लेखपाल मुआवजे के लिए किसानों से धन मांग रहे थे। ऐसे हो तो तत्काल डीएम के फोन नंबर 05688-254770 अथवा अपर जिलाधिकारी के 05688-250035 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि दोषी लेखपालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा किसान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार के मोबाइल नंबरों पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अधिकारी और मोबाइल नंबर
उप जिलाधिकारी-सदर, इटावा 9454416439
उप जिलाधिकारी, भरथना 9454416440
उप जिलाधिकारी, ताखा 9454419063
उप जिलाधिकारी, चकरनगर 9454416442
उप जिलाधिकारी, सैंफई 9454416441
उप जिलाधिकारी, जसवंतनगर 9454416443
तहसीलदार सदर, इटावा 9454416444
तहसीलदार, भरथना 9454416452
तहसीलदार, ताखा 9454419065
तहसीलदार, चकरनगर 9454419062
तहसीलदार, जसवंतनगर 9454416448
तहसीलदार, सैफई 9454416446