फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से देवर भाभी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार देवर भाभी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ग्राम इटैली थाना अछल्दा औरेया निवासी समोद अपनी भाभी सुनीता देवी को बाइक से लेकर रिश्तेदारी सुल्तानपुर रहिन गांव से लौट रहा था। लोहिया पुल पार करते समय रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को बस के नीचे से निकाल कर स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा। सूचना पर बसरेहर और चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग जाने से जाम लग गया। बसरेहर थाना प्रभारी विनोद यादव ने रोडवेज बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकलवाया। इसके बाद बस को धक्का लगवा कर सड़क से किनारे करवाया। इस दौरान एक घंटे तक बरेली हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें