फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से विलेज पोस्टमास्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के लखना-चकरनगर मार्ग पर टकरूपुर गांव के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार विलेज पोस्टमास्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन

टकरुपुर गांव निवासी सुधाकर त्रिपाठी (59) गांव में ही विलेज पोस्टमास्टर थे। सुबह करीब 10 बजे वह गांव से लखना पोस्ट ऑफिस डाक लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे।
लखना चकरनगर मार्ग पर गांव के ही सामने ही चकरनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें उठाया। इसके बाद एक राहगीर अपने वाहन से उन्हें कस्बा लखना स्थित निजी अस्पताल में लेकर गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुधाकर को टक्कर मारने वाली बाइक व उस पर सवार लोगों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने बाइक व चालक को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना के करीब एक घंटे बाद लवेदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें