फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर टेंपो व बाइक की भिडं़त में पांच घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर धौलपुर खेड़ा के ओवरब्रिज पर बाइक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल हुए पांच लोगों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इनमें दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। बताते हैं कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों में टेंपो सवार पति-पत्नी और उनका बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर जसवंतनगर की ओर से सवारी भरकर जा रहे एक टेंपो और बाइक की धौलपुर खेड़ा ओवरब्रिज पर टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आशाराम (75) तथा उनका नाती आशीष उर्फ गोलू (18) पुत्र सर्वेश कुमार निवासी बलरई घायल हो गए। इनके अलावा टेंपो में बैठे नरेंद्र कुमार (45), उनकी पत्नी संगीता देवी (38) और बेटा लवकुश (9) निवासी नगला खुशाला जसवंतनगर भी घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसआई कामता प्रसाद ने अपनी गाड़ी से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण बाइक सवार बाबा आशाराम और नाती अशीष उर्फ गोलू को सैफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस कारण से उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें