फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगला बाले में घर पर प्रसव होने के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि पत्नी ममता को सोमवार शाम करीब 6 बजे घर पर प्रसव कराया था। कुछ देर बाद जच्चा- बच्चा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आशा को सूचना दी। एंबुलेंस को फोन किया, आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद निजी वाहन से सीएचसी भरथना ले गए। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गंभीर हालात के चलते जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर साम्हों चौकी इंचार्ज शिवनाथ कटियार ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ममता के भाई इंद्रपाल निवासी नया पुरवा थाना बेला जनपद औरैया ने बताया कि बहन की शादी 11 माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें