इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के साम्हों गांव निवासी सड़क दुर्घटना में घायल अशोक की गत गुरुवार रात सैफई के मिनी पीजीआई सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई।
गुरुवार की शाम थाना क्षेत्र के भरथना-इटावा मार्ग पर बंधारा गांव के सामने बाइक से इटावा की ओर आते समय एक कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें अशोक व संजीव कुमार घायल हो गए थे। अशोक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। अशोक की मौत से पत्नी पत्नी रजनी व पुत्र आकाश, विकास आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।