फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकदिल हाईवे पर पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
कपिल बघेल का फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। इसके बाद आगे जाकर ट्रक पलट गया। ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर नारायण ढाबे के सामने शुक्रवार दोपहर हाईवे को पार करते वक्त लालपुरा निवासी कपिल बघेल (23) को एक ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे से चालक का नियंत्रण ट्रक पर नहीं रहा। आगे जाकर ट्रक भी पलट गया। चालक व क्लीनर दोनों घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे इकदिल थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह व एसएसआई मनोज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल चालक व क्लीनर को अस्पताल भेजा। ट्रक इलाहाबाद से जम्मू जा रहा था। मृतक के पिता बृजेश बघेल ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं जिसमें कपिल बड़ा बेटा था। पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें