इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी युवक की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक दीपावली के चलते मुंबई से घर आ रहा था।
ग्राम बरौली निवासी 27 वर्षीय सनोज पुत्र महाराज सिंह पाल मुंबई के बेगमगंज स्थित एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था। दीपावली के मद्देनजर वह घर लौट रहा था। उसका साथी उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आ रहा था।
उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे सनोज का मित्र दूर जा गिरा और उसके मामूली चोटें आईं।
वहीं सनोज के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव गांव लाया गया तो पूरे गांव मे शोक छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।