फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर बुधवार सुबह हलवाई का काम करने वाले एक शादीशुदा युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे भरथना रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर मौजूद एडवांस सिग्नल के पास कानपुर की ओर से दिल्ली जा रही 82501 तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आने से राहुल (26) पुत्र स्व संजीव उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला ब्रजराज नगर भरथना की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वह तेजस की चपेट में आ गया। ट्रैक पर पड़ी गिट्टी से सिर टकराने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राहुल हलवाई का काम करता था। बुधवार सुबह वह काम के सिलसिले से ही भरथना रेलवे स्टेशन जा रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। उसके मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रुचि, बहन शिवानी व सोनाली आदि अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें