फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में लगी आग, किराने का सामान जला

विज्ञापन
किराना स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर कस्बे के टेंपो स्टैंड के पास मौजूद एक किराना गोदाम में गत मंगलवार की रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब 4 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। रात में खबर मिलने पर गोदाम मालिक व अन्य लोगों ने प्रयास करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बसरेहर निवासी पंकज पोरवाल पुत्र राजू पोरवाल की कस्बे में किराने की दुकान है। दुकान के पीछे किराने का सामान रखने के लिए गोदाम है। गत मंगलवार पंकज दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 10 बजे अचानक हुए शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई।
उनकी दुकान के पास में ही रह रहे एक कारीगर को मिर्ची जलने से उठने वाला धुआं आंखों में लगा। उसने बाहर निकल कर देखा। पंकज की दुकान से धुआं निकलते देख उसने पंकज को फोन किया।
विज्ञापन

पंकज रात में ही आननफानन दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर अंदर घुसे तो पूरी दुकान में धुआं छाया हुआ था। अंदरुनी हिस्से में मौजूद गोदाम में सामान जल रहा था। उन्होंने आसपास लोगों को बुलाकर आग बुझाई।
पंकज पोरवाल ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। करीब चार लाख रुपये कीमत की मिर्ची, छुहारे, किशमिश, चीनी, बिस्कुट कुरकुरे सभी अन्य सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें