फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के दौरान गिरा सीतापुर का मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। कस्बे में बृहस्पतिवार शाम को गेस्ट हाउस की मरम्मत के दौरान सीतापुर जिले का मजदूर गिरकर घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह के अनुसार भरथना स्थित एक गेस्ट हाउस में मरम्मत कार्य चल रहा था। गुरुवार देर शाम छत पर सीलिंग लगाने के दौरान पैर फिसल कर गिरने से सीतापुर के सरसा निवासी जान मोहम्मद (25) पुत्र नूर मोहम्मद घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें