फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को लगी आग, सुबह पहुंची फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
कूड़े में ढेर में लगी आग बुझाते दमकल व पालिकाकर्मी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
भरथना। कस्बा में प्रकाश इंटर कॉलेज के सामने डंप कूड़े के ढेर में गुरुवार शाम आग लग गई। सुबह पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पालिका कर्मी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाया। साथ ही थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश इंटर कॉलेज के सामने एकत्र होने वाले कूड़े के ढेर में गुरुवार शाम को आग लग गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची नगर पालिका परिषद की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सुबह पहुंची फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाया। इस दौरान सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, रामकिशन वर्मा, इलम सिंह एवं अन्य पालिका कर्मचारियों मौजूद रहे। इस संबंध में ईओ राम आसरे कमल ने जानकारी दी कि गुरुवार की देर शाम अज्ञात व्यक्तियों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें