फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कट से घुस रहे ट्रैक्टर से टकराई कार, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
भिड़ंत में क्षतिग्रस्त वाहन कार व ट्रैक्टर। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इटावा-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह जसवंतनगर क्षेत्र में अवैध कट से घुस रहे ट्रैक्टर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए और कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह लगभग 10 बजे जसवंतनगर और नगला नवल के बीच ट्रैक्टर चालक अवैध कट से सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रही कार तेज रफ्तार में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार और ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में कार सवार राजकुमार शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी ग्राम सुरपुरा थाना अटेर जिला भिंड मध्य प्रदेश, उनकी पत्नी अंगूरी देवी, उनका बड़ा पुत्र दिलीप कुमार शर्मा तथा छोटा पुत्र कृष्ण गोपाल शर्मा हैं। घायल दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को उसकी शादी पक्की होने जा रही है इसलिए उसके माता-पिता व छोटे भाई के साथ वह अपने पैतृक गांव ग्राम सुरपुरा कार से जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटाकर एक तरफ खड़ा कर ट्रैक्टर के टुकड़ों को हाईवे हटाने में जुट गई। तभी एक अजनबी ट्रैक्टर आया और उसने चुपके से ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़ दिया और भागने लगा। यह देखकर पुलिस ने उसका पीछा किया और थोड़ा आगे जाकर उसको भी पकड़ लिया लेकिन उसका भी ड्राइवर भागने में सफल रहा और थाने में ट्रॉली सहित उस ट्रैक्टर को भी लाकर खड़ा किया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के टुकड़ों को भी एकत्र कर थाने में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें