फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय चंबल में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पछायगांव क्षेत्र में चंबल नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। रविवार देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। फायरब्रिगेड की टीम खोजने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गढ़ायता गांव का रहने वाला विकास भदौरिया (24) पुत्र रामसिंह रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे गांव के ही हमउम्र दोस्त शत्रुघ्न पुत्र मेहताब के साथ चंबल नदी के किनारे भैंसे चराने गया था। पछायगांव थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि भैंसें चराते समय दोनों लोग नदी में नहाने लगे। तभी विकास गहरे पानी में जाकर डूब गया।
उसके दोस्त शत्रुघ्न ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। फायरब्रिगेड की टीम ने मोटरबोट से उसकी खोजबीन की। लेकिन रविवार शाम 7 बजे तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मौके पर मौजूद विकास के परिजन हादसे को लेकर गमगीन रहे। शादीशुदा विकास के डेढ़ साल का बेटा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह टेंपो चलाता था। उसे खोजने की हर संभव कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें