इटावा। थाना सहसो क्षेत्र के ग्राम कोला निवासी गिरीश बाबू का 13 वर्षीय भांजा चंबल नदी में नहाते समय डूबा गया। ग्रामीणों ने उसे निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अंकित ओझा (13) पुत्र लक्ष्मी नारायण ओझा मामा के यहां ग्राम कोला गया था बुधवार को गांव के लड़कों के साथ वह चंबल नदी में नहाने चला गया। इसी दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों के शोर मचाने पर अंकित को पानी से निकाला। इस दौरान घटना की सूचना पाकर थाना सहसो पुलिस मौके पर पहुंची तथा अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भिजवाया, जहां किशोर की गंभीर हालत होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सहसो क्षेत्र में चंबल नदी में बालक के डूबने की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व ग्राम पिपररौली गढ़िया में दो किशोरों की इसी माह के शुरुआत में मौत हो गई थी।