फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में खंभा गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम को कुछ देर के लिए आई तेज आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया। ऊसराहार क्षेत्र में बिजली का खंभा गिरने से किसान की मौत हो गई और महेवा में दीवार गिरने से एक बच्चा घायल हो गया। जसवंनगर क्षेत्र में टिनशेड उड़कर गिरने से दीवार गिर गई।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि ऊसराहर के अनुसार थाना क्षेत्र के कुदरैल गांव निवासी रामवीर बाथम (55) इटावा से मोपेड से गए थे। शाम को घर लौट रहे थे। ऊसराहार-भरथना मार्ग पर तहसील के आगे रिदौली पहुंचे थे तभी तेज आंधी चलने लगी। आंधी में दो बिजली के खंभे सड़क पर आ गिरे।
रामवीर तारों में फंसते हुए खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी सरसईनावर पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव के जान मोहम्मद और सोनू ने बताया रामवीर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। तहसीलदार श्रीराम यादव ने बताया परिवार को किसान दुर्घटना बीमा से पांच लाख की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम छतनापुर में करीब चार बजे आंधी और बारिश शुरू हो गई। उस दौरान गांव के महेशचंद्र चौबे का चार वर्षीय पौत्र अर्पित बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आंधी आ गई। बचने के लिए अर्पित पड़ोसी प्रकाश चौबे की घर के सहारे आ गया। तभी दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आकर अर्पित घायल हो गया। परिजनों ने सीएचसी ले जाकर मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें