फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर हेल्पर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ट्रक का पहिया बदल रहे हेल्पर की एक अन्य ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक व हेल्पर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर केशव ढाबा के पास हुआ। जहां अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का हेल्पर मानसिंह टायर फट जाने पर अपने ट्रक का पहिया बदल रहा था। चालक पाल सिंह पास में खड़ा था। इसी बीच इटावा की ओर से आया एक बालू भरा ट्रक खड़े इसी खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में हेल्पर मानसिंह की कुचलने से मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मथुरा जिले के दाऊजी थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी बृजमोहन, इसी गांव का विष्णु व उसका चचेरा भाई सोनवीर घायल हो गया। पुलिस ने केबिन में फंसे घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें सैफई रेफर किया गया है। हादसे में पाल सिंह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें