इटावा। पछायगांव थानाक्षेत्र के चंदरपुरा कला बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार जीजा व दो साली को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार भाग निकला।
फिरोजाबाद के नगला छंजर निवासी अर्जुन कुमार सोमवार को अपने बड़े भाई प्रशांत की ससुराल पछायगांव के पुरा मनोहर सिंह गांव आया था।
मंगलवार सुबह वह बाइक से बड़े भाई की साली पूनम व मनीषा को लेकर पछायगांव स्थित बाजार गया था। लौटते समय चंदरपुरा कला के पास डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे बाइक चालक ने अर्जुन की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे तीनों घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इकदिल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम जखौली के पास बगखेरा गांव निवासी सौरभ की बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में सौरभ व बाइक में बैठी हरीचंद्र की 12 वर्षीय बेटी शिवानी घायल हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)