फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद है ऐसी आर्मी जो लड़ती हैं देश मैं बैठे गद्दारों से

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डॉ. भीमराव आंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कालेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता सैफई मेडिकल कॉलेज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बॉरिकर रहे।
कार्यक्रम में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व निदेशक डॉ. आनंद भी मंच पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक आर्मी है जो देश में बैठे गद्दारों से लड़ती है।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2025 तक परिषद देश के प्रत्येक कैंपसों में अपनी इकाई बनाएगी। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा विद्यार्थी परिषद किसी राजनीतिक दल का संगठन नहीं है और आज अपने कार्यपद्धति के कारण विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष सैफई मेडिकल कालेज के कुलपति डॉ. राजकुमार ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अभ्युदय हुआ है।
यदि यह 10 सालों के अंदर लागू हो गया तो निश्चित ही यह एक बड़ा शैक्षणिक क्रांति होगी। इस दौरान एक बार फिर से डॉ. यतींद्र सिंह प्रांत अध्यक्ष एवं तरुण बाजपेई प्रांत मंत्री को चुना गया।
इसका ऐलान चुनाव अधिकारी डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने संगठनात्मक नियम से घोषित किया। इस दौरान पूर्वी उप्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गडिया, प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन, प्रांत अध्यक्ष डॉ. यतींद्र सिंह, प्रांत मंत्री तरुण बाजपेई, विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, अजय यादव, प्रवीण लखेरा, व्यवस्था प्रमुख अभिषेक मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें