फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। डेडिकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के ट्रैक पर रेलवे लाइन पार करते समय विकास कुमार (23) की ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी गंभीर सिंह जाटव का बेटा विकास कुमार शटरिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह 10 बजे घरवालों से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। जसवंतनगर से बलरई रेलवे मार्ग के मध्य अप ट्रैक पर लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। विकास की शादी करीब तीन साल पहले उसकी विधवा भाभी से हुई थी। विकास की मौत से उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें