जसवंतनगर। हाईवे पर एक कार का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार औरैया जिले के दो युवक घायल हो गए।
रविवार दोपहर औरैया जिले की एक हुंडई सफेद रंग की कार हाईवे पर तेज गति से जा रही थी। जैसे ही वह खेड़ा धौलपुर ओवरब्रिज पर पहुंची। अचानक उसका टायर फट गया और और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद कार ऑटो लॉक हो गई।
इस कारण राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर उसमें सवार दोनों घायलों को निकाला। जौनई चौकी प्रभारी एसआई सुबोध सहाय ने दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज करवाया। घायलों ने अपने नाम कासिफ और ओशीन निवासीगण औरैया बताए हैं। (संवाद)