फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत,हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अघिनी की पुलिया कहारन का अड्डा गांव के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना से खफा परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ऊसराहार-भरथना रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने मृतक के पिता व भाई के आने से पहले सड़क से हटने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर पुलिस ने परिजनों व महिलाओं से अभद्रता की। युवक का शव जबरन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
अघिनी की पुलिया कहारन का अड्डा गांव निवासी रामपाल बाथम का पुत्र कुलदीप (20) मंगलवार की रात लगभग आठ बजे खेत से पैदल लौट रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही कुलदीप के परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे बाद ऊसराहार थाने की फोर्स और सीओ भरथना विजय सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ ने जाम खत्म करने के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हटे। परिजनों ने कहा कि कुलदीप के पिता रामपाल व भाई मैनपुरी गए हैं, उनके आने पर ही वह हटेंगे। रात करीब 10 बजे रामपाल गांव पहुंचे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने इस दौरान परिजनों व महिलाओं से अभद्रता की। पिता रामपाल के साथ भी मारपीट की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों से शव छीनकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर, सीओ का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है और न ही शव छीना गया है। सड़क से हटाने के लिए पुलिसकर्मियों से कुलदीप के परिजनों की तकरार जरूर हुई थी। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार व चालक की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के मारपीट व अभद्रता करने का गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। सीओ व पुलिसकर्मियों ने गांव वालों के मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिए। कुछ लोगों को डरा-धमकाकर पुलिसकर्मियों ने उनसे वीडियो डिलीट कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें