फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की रात ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम चांदनपुर कोठी के समीप दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार रात लगभग 10 बजे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक गुजरात में मजदूरी करता था जो दीपावली मनाने आया था, लेकिन पता नहीं किस वजह से उसने यह प्राणघातक कदम उठा लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त इकदिल थानांतर्गत नगला फुंदी निवासी अमर सिंह के पुत्र 18 वर्षीय बृजेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के जीजा राजू ने बताया कि बृजेश गुजरात में मजदूरी करता था। घर दीपावली मनाने आया था। पता नहीं किस बात पर उसने खुदकशी कर ली। बृजेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था जो अपनी ननिहाल नगला फुंदी में पूरे परिवार सहित रहता था। मूल रूप से ग्राम चांदनपुर कोठी का निवासी था। परिजनों ने बताया कि वह दीपावली मिलने के लिए गांव आया था। आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें