इटावा। महेवा ब्लॉक के पुरावली गांव के प्रधान बाइक फिसलने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान पुरावली सुभाष यादव शनिवार की शाम बाइक से महेवा आ रहे थे। ग्राम बहेड़ा के पास अचानक गोवंश के सामने आ जाने से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह खड्ड में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।