कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में सोमवार को बीए
हिंदी की परीक्षा हुई। एमडीबीएल डिग्री कालेज में 21 परीक्षार्थियों ने
परीक्षा छोड़ दी।
प्राचार्य डॉ. इरफान शाबिर ने बताया कि सोमवार को
बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं का हिंदी का पेपर हुआ।
विद्यालय में 195 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 21 ने परीक्षा छोड़ दी।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल में शामिल आरबी यादव, सहायक चांदनी शुक्ला, संजय तिवारी ने चेकिंग अभियान चलाया।