फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहार छात्र अभिषेक को मिली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Sat, 07 Feb 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2014 जिले के होनहार अभिषेक भदौरिया ने प्राप्त की है। छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा का आयोजन फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कराया गया था। जिले में 2 नवंबर 2014 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


गरीब बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में आर्थिक मदद मुहैया कराने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। शहर के मोहल्ला कटरा शमशेर खां में स्थित ज्ञानस्थली एकेडमी में दो नवंबर 2014 को परीक्षा का आयोजन कराया गया था।

परीक्षा में करीब चार सौ परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम की घोषणा फाउंडेशन की ओर से की गई। राष्ट्रीय स्तर पर कुल 225 स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई के लिए फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


इटावा के बसरेहर क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी राजेश सिंह भदौरिया के बेटे अभिषेक भदौरिया ने परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए छात्रवृत्ति प्राप्त की है। अभिषेक ने वर्ष 2014 में मैनपुरी के कस्बा किशनी स्थित श्री जलदेव सिंह स्मारक इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा 72 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। मौजूदा समय में उन्होंने जिले के लालाराम पीजी कालेज चंपानेर में बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया।

फाउंडेशन की ओर से चयनित किए गए कक्षा 9 व हाईस्कूल के विद्यार्थियों को 6500 रुपये तथा कक्षा 11 व इंटर के विद्यार्थियों को 7500 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। स्नातक के विद्यार्थियों को दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 10वीं व 12वीं और स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को एक साल के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।

9वीं व 11वीं और स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दो साल के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। शर्त यह है कि उन्हें इस वर्ष भी 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्र्थियों को तीन वर्ष के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्हें शेष दो वर्षों में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें