फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया

Sat, 07 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा की धरती पर यह पहला मौका था जब विकलांगों की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना जौहर दिखाया। विकलांग एशिया कप के दूसरे मैच में भारत की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाको छह विकेट से हरा दिया। भारतीय बल्लेबाजों के सामने श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए।
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम के शीलप्रक ाश क ो मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के लिए चुना गया। इससे पहले मैच का उद्घाटन मैनपुरी से सपा सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार क ो 12.20 मिनट पर भारत तथा श्रीलंकाई टीम के कप्तानों के बीच टॉस हुआ। श्रीलंकाई टीम के कप्तान नलिन चंद्रन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 109 रन का स्कोर खड़ाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से उप कप्तान शोयजा ने तीन छक्कों तथा चार चौकों की मदद से 52 रन बनाए। जबकि कप्तान नलिनी चंद्रन ने 17 रनों का योगदान दिसा। भारत की ओर से बेहतरीन क्षेत्र रक्षण करते हुए रनवीर सिंह ने दो, मलकीत, रविद्रन, गुरुजन, और लव ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका के चार खिलाड़ी रन आउट हुए। जवाब में उतरी भारतीय टीम के रंजन व शीलप्रकाश के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में 80 रन बनाए। भारतीय टीम ने 18 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 110 रन बनाकर यह मैच छह विकेट से जीत लिया।

शीलप्रकाश ने नाबाद रहकर 10 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। रंजन ने 22 रनों का महत्वपूर्ण सहयोग देकर भारत की जीत को आसान कर दिया। श्रीलंका क्षेत्र रक्षण काफी कमजोर रहा। राना सिंघे, दिनेश व कप्तान नलिनी चंद्रन ने एक एक विकेट लिया। मैच ऑफ द मैच के लिए भारत के खिलाड़ी शील प्रकाश को चुना गया।

मैच का आयोजन एसएमजीआई की ओर से किया गया था। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच की अंपायरिंग अनिल चौधरी, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने की। स्कोरर की भूमिका एपी यादव व रेहान अजीज अंसारी ने निभाई। मैच का शुभारंभ खेल प्रेमी तथा मैनपुरी से सपा के सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने भारत तथा श्रीलंका के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस दौरान एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, प्रधानाचार्य आनंद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव, ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान, आशीष राजपूत, आनंद यादव टंटी, गोपाल यादव, पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, अर्जुन लोदी अध्यक्ष भारतीय अक्षम क्रिकेट संघ, चंदगीराम, आरएस यादव, अनुराग यादव, आनंद त्रिपाठी, अमित पालीवाल, हारून रशीद महासचिव भारतीय अक्षम क्रिकेट संघ, गुरुमुख सिंह अरोड़ा आदि ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें