फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती लापता, अपहरण की आशंका

Thu, 14 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अपने घर मुहल्ला तुलसी अड्डा निवासी सब्जी आढ़ती मंगलवार सुबह से लापता है। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


तुलसी अड्डा निवासी राजकुमार कुशवाहा की नई मंडी में सब्जी की आढ़त है। मंगलवार की सुबह साढे़ पांच बजे वह घर से आढ़त के लिए निकले थे। रोज की तरह दोपहर एक बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों न दुकान पर आकर पूछताछ की तो पता चला की वह आढ़त पर आए ही नहीं। परिजनों ने उनका मोबाइल मिलाया तो वह स्विच आफ बता रहा था।

परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। राजकुमार की पत्नी मिथलेश ने बताया कि वह रोजाना एक बजे तक वापस आ जाते थे। जब कहीं तकादे पर जाते थे तो शाम छह बजे तक लौट आते थे। वह अपना मोबाइल भी कभी बंद नहीं करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपहरण की आशंका जताई है। मिथलेश की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसओ नासिर हुसैन ने बताया कि राजकुमार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें