फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में युवक ओवरब्रिज से नीचे गिरा

विज्ञापन
फोटो 37: हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष कमल भाटी व भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर के रावण मार्केट क्षेत्र में ओवरब्रिज पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार की टक्कर से दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक युवक रेलवे ओवरब्रिज से 25 फीट ऊंचे पुल से नीचे जा गिरा। इससे उसके सिर समेत अन्य जगह गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से एक को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रावण मार्केट निवासी अजय कुमार (18) किराये पर रहकर शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपने साथी संजय पाल (19) निवासी सिसहाट हाल निवास रावण मार्केट के साथ बाइक से भोगनीपुर गंग नहर पुल की ओर जा रहे थे। दोनों जैसे ही रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे। सामने से अनियंत्रित आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में साहिल संतुलन बिगड़ने से करीब 25 फुट नीचे रेलवे लाइन किनारे बनी सड़क पर जा गिरा जबकि तेजस पुल पर ही गिरकर घायल हो गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें