फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चंबल में नहाने गया युवक डूबा, सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली के दिन चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूब गया था। दो दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। गुरुवार को भी नदी में गोताखोरों ने युवक की तलाश की। बढ़पुरा और भिंड जिले के फूप थाने की पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भिंड के जामनारोड निवासी शिवम परिहार (23) अपने दोस्त आकाश, राहुल और रोहित के साथ होली खेलने के बाद चंबल नदी में नहाने आया था। सभी युवक नए पुल निर्माण स्थल के निकट नहा रहे थे। इसी दौरान शिवम अचानक गहरे पानी की ओर बढ़ गया और देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण वह उसे नदी से निकाल नहीं सके। मदद के लिए शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर भिंड जिले की थाना फूप पुलिस और बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरुवार को एसडीआरएफ ने भी रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें