फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर कुएं में कूदा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी (इटावा)। थाना पछायगांव के लखनपुरा अड्डा गांव में शुक्रवार को एक युवक ने अपने माता-पिता पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में युवक भी घर के बाहर बने कुएं में कूद गया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फायर टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बेटे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के उसे सैफई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही है।
विज्ञापन




दोपहर दो बजे अभिषेक शर्मा (30) निवासी लखनपुरा अड्डा, थाना पछायगांव ने घर में विवाद के दौरान मां पार्वती देवी (50) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता बालकिशन शर्मा (54) पर भी उसने हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हमले के करीब एक घंटे बाद अभिषेक गांव के कुएं में कूद गया। सूचना पर पीआरवी पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची। आरक्षी प्रशांत कुमार, मुख्य आरक्षी रामज्ञान यादव तथा फायर सर्विस टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद युवक को बेहोशी की हालत में कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घायल अभिषेक को पहले सीएचसी उदी भेजा गया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। परिजन के अनुसार अभिषेक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना के समय घर में उसके चाचा की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार में तनाव का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें