फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: टायर लदे ट्रक ने मोपेड में मारी पीछे से टक्कर, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर लदे ट्रक ने मोपेड में मारी पीछे से टक्कर, मजदूर की मौत
विज्ञापन


क्रॉसर
- पेट पर पहिया चढ़ने से हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मूल शांति में शामिल होकर शनिवार देर शाम घर लौट रहे मजदूर की मोपेड में टायर लदे ट्रक ने भरथना चौराहे के पास टक्कर मार दी थी। ट्रक का पहिया पेट के ऊपर निकलने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

विनोद कुमार (36) निवासी आराजी जादोपुर थाना इकदिल मजदूर थे। शनिवार सुबह को वह अपनी मोपेड से कठफोरी के पास नगला भदौरिया बड़ी बेटी दुर्गा के ससुराल पक्ष में बच्चे के मूल भोज में शामिल होने सुबह गए थे। शाम को वहां से लौटते समय भरथना चौराहा के पास कौशल्या वाटिका के टायर से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर पड़ते ही विनोद उछलकर गिर पड़े। इस बीच पीछे आया ट्रक का पहिया उनके पेट के ऊपर से निकल गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोपेड नंबर के जरिए शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। विनोद के तीन बच्चे हैं। पत्नी सोनी देवी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें