फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में रिकार्ड 354 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या प्रतिदिन नया रिकार्ड बना रही है। रविवार को तीन अधिकारियों समेत 354 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 63 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। सात दिनों से संक्रमित मिलने का आंकड़ा 100 से ऊपर चल रहा है। जिले में मरीजों की संख्या 7421 पहुंच गई है। इसमें 5957 लोग ठीक हो चुके हैं और 122 की अब तक मृत्यु हो चुकी है। 1342 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को आई जांच रिपोर्ट में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, एक्सईएन लोअर गंगा कैनाल और जिला सेवायोजन अधिकारी संक्रमित निकले हैं। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 25 स्वास्थ्यकर्मी और जिला जेल में चार बंदी भी संक्रमित निकले हैं। अप्रैल के 18 दिनों में संक्रमितों की संख्या 1595 पहुंच गई है। पहली अप्रैल को केवल तीन लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद से संख्या तेजी से बढ़ रही है।
सीएमओ ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना और एक दूसरे से दूरी बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। बिना मास्क लगाए घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। बाहर जाने पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। घर लौटने पर पहले हाथ धोएं, फिर कोई वस्तु या परिवार के सदस्य को छुएं। यही सावधानियां कोरोना संक्रमण से बचा सकती हैं।
विज्ञापन

2128 की हुई जांच
रविवार 2128 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें 1052 लोगों की एंटीजन किट और 1076 की आरटीपीसीआर से जांच हुई। इसके साथ ही जांच की संख्या चार लाख 89 हजार 628 हो गई है। (संवाद)
अहेरीपुर में 12 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
रविवार को जिन 188 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें 12 अहेरीपुर के हैं। अमाहर महेवा, इकदिल के नौ-नौ, सीएचसी महेवा, अशोकनगर में आठ-आठ, फ्रेंडस कालोनी, कुनैरा में छह-छह ,जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हो, गांधीनगर, सिविल लाइन, यशोदानगर, बजाज एजेंसी, सराय शेख में पांच-पांच, ओएससी जसवंतनग, पटेल नगर, ब्रजराजनगर में चार-चार, न्यू कालोनी करनपुरा, अजीतनगर,न्यू कालोनी चौगुर्जी, पुरबिया टोला, उदी बढ़पुरा, मोतीझील कालोनी, शिवपुरी में तीन-तीन, बाइस ख्वाजा रोड, पंसारी टोला, शिवा कालोनी, कमलीपुर जसवंतनगर, कटरा खबूचंद्र, कटरा पुख्ता, तहसील जसवंतनगर, एसडी फील्ड, सिंधी कालोनी भरथना, सिंचाई विभाग, जलरामपुर कले, नौरंगाबाद, श्रीनगर, शांती कालोनी, जटपुरा, अंवतीनगर, घटिया अजमत अली, ऊसरा अड्डा बुध विहार, आवास विकास, महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल, कुंडेश्वर, उझियानी, पुरादंगली में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य स्थानों पर 19 लोग संक्रमित मिले हैं।
इन क्षेत्रों में भी मिले संक्रमित
हाईवे जसवंतनगर, जवाहरपुरा, आजाद रोड, कांशीराम कॉलोनी जसवंतनगर, टीबी अस्पताल के पीछे, एक्सिस बैंक, कर्री पुलिया, जरी खर्दा, सीएचसी उदी, चूरेपुरा, नौगंवा चकरनगर, भरथना चौराहा, चौबेपुर, टिमरुआ, थाना चौबिया, बसरेहर, नगला बदु, लुधपुरा, नवाबपुर, मूगापुरा, मोतीगंज, विरोंधी, बकेवर, रसूलपुर बसरेहर, सुंदरपुर, ग्वालियर बाईपास, चितभवन, प्रकाश कालोनी, कृष्णानगर, कटरा पुर्दल खां, विकास कार्यालय, लालपुरा, करमगंज, बरहीपुरा, संतोषपुरा, गमादेवी कालोनी, पक्का बाग, बाहरपुरा, शाहकमर, लक्ष्मन कालोनी, खतराना टोला, चंदनपुर, मानिकपुर, लोअर गंग कैनाल कार्यालय, एचएन नगर, सुल्तानपुर, रामनगर, इंद्रापुरम, सिंचाई विभाग, आलमपुर, बरोलीपुर, जनता कालेज, कुम्हावर, मेवाती टोला, शिवा कालोनी, नीलम विहार, न्यू विजय नगर, आईसीआईसीआई कैंपस, कल्यानपुरा, सिमको, रामलीला रोड, राजागंज, नगरिया सरावा, तरखीराम भरथना, नगला खादर, किल्ली सुल्तानपुर, गोपालपुरा, द्वारिका, विधुपुरा, हविलिया, मड़ैया करीलगढ़, फौजी मार्केट, एकता कालोनी,लखना, बढ़पुरा, खटखटा बाबा कालोनी, तिकोनिया, होमगंज, शिवाजीपुरम, आनंदनगर, नगला श्याम, मैनपुरी फाटक, जनकपुर, गांधीनगर बकेवर, सैदपुर, सराय शेख, रौरा पिलुआ महावीर, जबरापुरा, बरहार मनन, जसवंतनगर, शाहजहांपुर, पचमेड़ी भवन, महेवा, उदयपुरा, सैफी-भरथना, कुशगंवा, छिपैटी, मानसी उत्सव गार्डन, रीतौर, ड्रीमलैंड कालोनी, सोन नगरिया, पुरारेवाड़ी, मिलोही, हर्षनगर, सिरसा, बिरारी, अंडावली, रेलवे कालोनी, केकेडीसी, नगला रैन, आदर्श नगर, राजांगज, मकसूदपुरा, पत्तापुरा में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों में एक-एक व्यक्ति लक्ष्मनपुर अजीतमल-औरैया, दोस्तपुरा कोपगंज- कन्नौज, छिबरामऊ-कन्नौज, जमुना अछल्दा- औरैया, शास्त्री नगर-औरैया तथा आर्यनगर बिधूना-औरैया के हैं।
जिले में पर्याप्त मात्रा में हैं ऑक्सीजन सिलिंडर: सीएमओ
इटावा। जिले में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडरों का स्टॉक है। फिर भी कमी न पड़े इसके लिए ऑक्सीजन खरीदने के लिए आर्डर दे रखा है। जिला अस्पताल में 200 बेड के एल-1 व एल-2 कोविड अस्पताल में 30 बड़े और 16 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इसके अलावा सैफई के कोविड अस्पताल में आसपास के जनपदों के मरीजों के आने की वजह से और बेड भरने की स्थिति में 50 ऑक्सीजन सिलिंडर भिजवाए गए हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था भी कर दी गई है।
बताया महिला विंग कोविड अस्पताल के सभी 200 बेड फुल होने की स्थिति में ग्राम कांधनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कोविड अस्पताल में संक्रमितों को भर्ती कराया जाएगा। कांधनी में 350 बेड का कोविड अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें