फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये का मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उद्योग के प्रोत्साहन के लिए उन्हें पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष का लक्ष्य सूक्ष्म उत्पादन व सेवा क्षेत्र की एक लाख इकाइयों की स्थापना कराकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना हैं। साथ ही 10 वर्षों में कुल 10 लाख युवाओं को स्वरोजगार युक्त बनाना है। इसके लिए यदि आवेदक डिफाल्टर नहीं है तो उसे पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं हेतु चार वर्षों तक बिना ब्याज का गारंटी मुक्त ऋण दिया जाएगा। परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें