फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ...बन रहा है भव्य मंदिर आज प्रभु श्रीराम का

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। नगर क्षेत्र के अंतर्गत जय वाटिका में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी ने कार्यक्रम में संबोधन किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि माता-पिता की सेवा करें। जिससे परिवार व समाज मे शांति बनी रही।महिलाओ सुरक्षा व समाज मे शांति सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। अपने संबोधन में उन्होंने कुमार विश्वास की कुछ पंक्तियां भी सुनाई।
विज्ञापन

धौलपुर से आए कवि रामबाबू सिकरवार ने जो वतन की खातिर मिटे उनको सलाम है,जाबांज सैनिकों को कोटिश: प्रणाम है पंक्ति सुनाकर पंडाल का माहौल देश भक्ति मय कर दिया । पुखरायां से आए कवि संजीव कुलश्रेष्ठ ने मत मिटाओ मेरा नाम लिखकर के अब ख्वाब में ही सही याद तो आएगे काव्य पाठ किया।एटा के कवि सत्येंद्र निर्झर ने तुम्हारे आसमानों पर बड़े परचम नही होते सुनाया।
कानपुर की कवियत्री डॉ. अंजना कुमार ने कहा कि तू दर्द ए जिगर मेरा बढाने के लिए आ,तू शाहजहां है तो मुमताज है हम भी ,एक ताजमहल और बनाने के लिए आ रचना पढ़ी। बकेवर की कवियत्री डाॅ. मंजू मृदुल ने कहा कि सबकी आहों में असर हो ये जरूरी तो नहीं जिंदगी सुख में बसर हो ये जरूरी तो नहीं। कवि महेश मंगल ने तुम्हारे कान गिरवी है कहूं तो क्या सुनोगे तुम । रहूं खामोश भी कैसे गलत रस्ता चलोगे तुम। रायबरेली से आए कवि नीरज पांडेय ने रूप अद्भुत और अप्रतिम है अयोध्या धाम का ,बन रहा है भव्य मंदिर आज प्रभु श्रीराम का है सुनाकर वाहवाही बटोरी। डॉ. एसके शाक्य,आरडी यादव ने काव्य पाठ किया। परिषद के संरक्षक अरविंद पोरवाल ,रामपाल सिंह राठौर,रामशंकर वर्मा सर्राफ, रघुराज सिंह कुशवाह,अध्यक्ष रामनरेश पोरवाल,अनिल श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एसएसपी ,विशिष्ट अतिथि श्रीकांत पाठक को प्रतीक चिंह व शाल भेंटकर सम्मानित किया। राजेश गुप्ता,विनय कुमार कौशल,राजेन्द्र दीक्षित पप्पू सर्राफ,पंकज पोरवाल, सरदार दरविंदर सिंह,रामलखन शाक्य,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, वीरेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें